Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

25.11.10

कोसी क्षेत्र में बाहुबली क्षत्रपों के दुर्ग ढहे, दबंगों का सूपड़ा साफ !




 राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिले ऐतिहासिक जनादेश में कोसी क्षेत्र की भागीदारी भी दमदार रही। इस अभूतपुर्व सफलता के बीच कोसी क्षेत्र के दबंगों को मुह की खानी पड़ी। कांग्रेस के दबंग द्वय पप्पु यादव और आनन्द मोहन की पत्नियों को मतदाताओं ने खारिज कर दिया। बिहारीगंज से रंजीत रंजन (कांग्रेस) 11885 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। आलमनगर से लवली आनंद (कांग्रेस) 22622 मत प्राप्त किये जबकि वहीं से नरेन्द्र ना. यादव (जदयू) 64967 मत से जीत का सेहरा बांधा। कोसी क्षेत्र से एक अन्य चर्चित शख्सियत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महबूब अली कैसर की सिमरी बख्तियारपुर में शर्मनाक हार हुई। राहुल गांधी का तिलस्म बुरी तरह पिटा, कैसर तीसरे स्थान पर रहे। वहां भी जदयू के डा. अरुण कुमार ने 57,980 मत प्राप्त कर विजय श्री प्राप्त किया।
                                                                                 - अरविन्द श्रीवास्तव, मधेपुरा (बिहार)


1 comment:

Unknown said...

kosi me JDU+BJP ki badh...!