Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

28.7.12

आरोग्य दोहावली


आरोग्य दोहावली

दही मथें माखन मिलेकेसर संग मिलाय.
होठों पर लेपित करेंरंग गुलाबी आय..
बहती यदि जो नाक होबहुत बुरा हो हाल.
यूकेलिप्टिस तेल लेंसूंघें डाल रुमाल..
अजवाइन को पीसिये गाढ़ा लेप लगाय.
चर्म रोग सब दूर होतन कंचन बन जाय..
अजवाइन को पीस लें नीबू संग मिलाय.
फोड़ा-फुंसी दूर होंसभी बला टल जाय..
अजवाइन-गुड़ खाइएतभी बने कुछ काम.
पित्त रोग में लाभ होपायेंगे आराम..
ठण्ड लगे जब आपको,  सर्दी से बेहाल.
नीबू मधु के साथ मेंअदरक पियें उबाल..
अदरक का रस लीजिए. मधु लेवें समभाग.
नियमित सेवन जब करेंसर्दी जाए भाग..
रोटी मक्के की भलीखा लें यदि भरपूर.
बेहतर लीवर आपकाटी० बी० भी हो दूर..
गाजर रस संग आँवलाबीस औ चालिस ग्राम.
रक्तचाप हिरदय सहीपायें सब आराम..
१०
शहद आंवला जूस होमिश्री सब दस ग्राम.
बीस ग्राम घी साथ मेंयौवन स्थिर काम..
११
चिंतित होता क्यों भलादेख बुढ़ापा रोय.
चौलाई पालक  भलीयौवन स्थिर होय..
१२
लाल टमाटर लीजिएखीरा सहित सनेह.
जूस करेला साथ होदूर रहे मधुमेह..
१३
प्रातः संध्या पीजिएखाली पेट सनेह.
जामुन-गुठली पीसियेनहीं रहे मधुमेह..
१४
सात पत्र लें नीम केखाली पेट चबाय.
दूर करे मधुमेह कोसब कुछ मन को भाय..
१५
सात फूल ले लीजिएसुन्दर सदाबहार.
दूर करे मधुमेह कोजीवन में हो प्यार..
१६
तुलसीदल दस लीजिएउठकर प्रातःकाल.
सेहत सुधरे आपकीतन-मन मालामाल..
१७
थोड़ा सा गुड़ लीजिएदूर रहें सब रोग..
अधिक कभी मत खाइएचाहे मोहनभोग.
१८
अजवाइन और हींग लेंलहसुन तेल पकाय.
मालिश जोड़ों की करेंदर्द दूर हो जाय..
१९
ऐलोवेरा-आँवलाकरे खून में वृद्धि.
उदर व्याधियाँ दूर होंजीवन में हो सिद्धि..
२०
दस्त अगर आने लगेंचिंतित दीखे माथ.
दालचीनि का पाउडरलें पानी के साथ..
२१
मुँह में बदबू हो अगरदालचीनि मुख डाल.
बने सुगन्धित मुखमहकदूर होय तत्काल..
२२
कंचन काया को कभी,  पित्त अगर दे कष्ट.
घृतकुमारि संग आँवलाकरे उसे भी नष्ट..
२३
बीस मिली रस आँवलापांच ग्राम मधु संग.
सुबह शाम में चाटियेबढ़े ज्योति सब दंग..
२४
बीस मिली रस आँवलाहल्दी हो एक ग्राम.
सर्दी कफ तकलीफ मेंफ़ौरन हो आराम..
२५
नीबू बेसन जल शहद मिश्रित लेप लगाय.
चेहरा सुन्दर तब बनेबेहतर यही उपाय..
२६.
मधु का सेवन जो करेसुख पावेगा सोय.
कंठ सुरीला साथ में वाणी मधुरिम होय.
२७.
पीता थोड़ी छाछ जोभोजन करके रोज.
नहीं जरूरत वैद्य कीचेहरे पर हो ओज..
२८
ठण्ड अगर लग जाय जो नहीं बने कुछ काम.
नियमित पी लें गुनगुनापानी दे आराम..
२९
कफ से पीड़ित हो अगरखाँसी बहुत सताय.
अजवाइन की भाप लेंकफ तब बाहर आय..
३०
अजवाइन लें छाछ संगमात्रा पाँच गिराम.
कीट पेट के नष्ट होंजल्दी हो आराम..
३१
छाछ हींग सेंधा नमकदूर करे सब रोग.
जीरा उसमें डालकरपियें सदा यह भोग..

--अम्बरीष श्रीवास्तव

1 comment:

Ambarish Srivastava said...

हमारे दोहों को हमारे नाम सहित साझा करने के लिए हार्दिक आभार प्रिय मित्र।