Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

10.9.15

मदर टेरेसा सद्भावना अलंकरण से नवाजे गये अजय त्रिपाठी

रायपुर, 08 सितम्बर 2015 को श्री शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग हुडको सेक्टर भिलाई में मदर टेरेसा सद्भावना अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। समाजिक सद्भावना बढानें की दिशा में किये जा रहे कार्यो, परशुराम सद्भावना यात्रा का आयोजन, समाज सेवा के क्षेत्र में बच्चों व वृद्ध कल्याण के कार्यो, युवाओं को स्वरोजगार, मार्गदर्शन देनें के लिये विश्व ब्राम्हण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाज सेवी श्री अजय त्रिपाठी जी को मदर टेरेसा सद्भावना अलंकरण से नवाजा गया। मदर टेरेसा सद्भावना अलंकरण समारोह के आयोजक पद्मश्री जे.एम.नेल्सन तथा प्रायोजक श्री शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग हुडको के प्राचार्य थे।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति रूप कुमारी चौधरी, संसदीय सचिव महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्षता डॉ. हरीनारायण दुबे, क्षेत्रीय निदेशक पं. सुंदर लाल शर्मा (मुक्त) वि0वि0 बिलासपुर, विशेष अतिथि श्री राजेन्द्र सिंह अरोरा सभापति नगर पालिका निगम भिलाई, आई.पी.मिश्रा अध्यक्ष श्री गंगाजली ऐजुकेशन सोसयटी भिलाई उपस्थित थे। यह कार्यक्रम विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। विश्व ब्राम्हण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अजय त्रिपाठी जी को मदर टेरेसा सद्भावना अलंकरण सम्मान से नवाजे जानें पर महापौर प्रमोद दुबे, रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास उपाध्याय, महेन्द्र छाबडा , शिव सिंग ठाकुर, अजय साहू, सुशील आनंद शुक्ला, जीत शर्मा, बृजेश सतपथी, शिरीष अवस्थी, रवि तिवारी, गजेन्द्र पांडे, धनंजय सिंह, युवराज यादव, शहबाज अली, चन्द्र कुमार डोडवानी, गुणनिधि मिश्र, सौरभ दुबे, अविनय दुबे, अरविंद ओझा, अनुराधा राव, मनोज तिवारी, नें बधाई दी।

भवदीय
धनंजय सिंह
प्रवक्ता शहर कांग्रेस


No comments: