Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

12.9.15

डीडीहाट जिले के मुद्दे पर भाजपा व कांग्रेस दोनों ही राजनीति कर रहे हैं : काशी सिंह ऐरी


पिथौरागढ 12 सितंबर। उक्रांद के षीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा है कि डीडीहाट जिले के मुद्दे पर भाजपा व कांग्रेस दोनों ही राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में भाजपा को घेरते हुए कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में थी तब उसके नेताओं ने ही इस मुद्दे को उलझाया। उन्होंने कहा कि उक्रांद कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इस मामले में भाजपा नेताओं से जवाब मागेंगे। उन्होंने प्रदेष सरकार से जिला गठन को बनाई गयी समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुएष्षीघ्र डीडीहाट को जिला बनाने की मांग की।



यहां जारी एक विज्ञप्ति में श्री ऐरी ने कहा कि डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र का भाजपा पिछले 18 वर्शों से प्रतिनिधित्व कर रही है।  भाजपा सरकार के दौरान विधायक विषन सिंह चुफाल मंत्री रहे हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष का पद भी संभाला। बावजूद इसके डीडीहाट क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होने के बजाय वह और भी विकराल हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा नेता डीडीहाट में जिलाधिकारी की नियुक्ति की मांग को जोरषोर से उठा रहे हैं। कहा कि भाजपा ष्षासनकाल में मुख्यमंत्री रमेष पोखरियाल निषंक ने जिले की घोषणा की।

इसके बाद भुवन चंद्र खंडूड़ी के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद उन्होंने सरकार के निर्णय को नहीं माना। कहा कि भाजपा ने ही जिले के मामले को उलझाया। अब जनता के सामने जूठ बोल कर उसे बरगलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जिले के मामले में समिति का गठन किया। समिति ने अपनी रिपोर्ट भी सरकार को सौंप दी है। उन्होंने बताया कि समिति ने डीडीहाट को जिले के मानकों के अनुरूप सही पाया है लेकिन सरकार रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार से समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है। श्री ऐरी ने कहा कि डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र आज विकास के मामले में वर्षों पीछे चला गया है। क्षेत्र की जनता पेयजल, षिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, संचार की सही सुविधा के लिए भी तरस रही है। पिछले 18 वर्शों के दौरान एक भी बड़ी योजना भाजपा के विधायक क्षेत्र के लिए स्वीकृत नहीं करा पाये। दूरदराज के गांवों को जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण अधर में लटका हुआ है जबकि पूर्व में जब यहां से उक्रांद का विधायक था तो तब दर्जनांे सड़कों को स्वीकृति कराया गया। श्री ऐरी ने कहा कि कनालीछीना पालिटेक्निक भी उन्हीं के व्यक्तिगत प्रयासों से क्षेत्र में खुल पाया। उन्होंने कहा कि डीडीहाट क्षेत्र की जनता भाजपा विधायक के विकास के झूठे दावों को भलीभांति समझ गयी है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में क्षेत्र की जनता भाजपा व कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार बैठी है।  

                                            प्रेस विज्ञप्ति 

No comments: